मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2023 – Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2023: मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना बेटियों के लिए एक बहुत उत्तम योजना है। इस योजना के अंतर्गत, बेटी के जन्म से लेकर स्नातक की पढ़ाई तक, सरकार द्वारा 6 चरणों में 15,000 रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों को लेकर नकारात्मक सोच को दूर करना है। इस योजना का लाभ पाने के लिए आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यूपी सरकार ने कन्या सुमंगला योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या को रोकना और लोगों को बेटियों के शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए प्रोत्साहित करना है। यह योजना बेटियों को स्वावलंबी बनाने में मदद करेगी और समाज में सकारात्मक सोच का विकास होगा।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का उद्घाटन किया है। इस योजना के तहत, बेटियों के जन्म के बाद 15000 रुपए तक की राशि 6 साल तक दी जाएगी। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना बेटियों के लिए बहुत लाभदायक है। इस योजना से बेटियों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मिलती है। इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के नागरिक ही उठा सकते हैं, जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपए तक होती है। आप ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। यहां पूरी प्रक्रिया बताई गई है –
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना |
विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश |
शुरू करने की तिथि | 25 अक्टूबर, 2019 |
वर्ष | 2023 |
बजट | 12 हजार करोड़ रुपये |
क़िस्त | 6 चरणों में 15हजार रूपए |
ऑफिसियल वेबसाइड | https://mksy.up.gov.in |
सुकन्या समृद्धि योजना 2023 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया
- पहले आपको Women and Child Development विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://mksy.up.gov.in पर जाना होगा।
- वहां, आपको नागरिक सेवा पोर्टल पर क्लिक करना होगा, जो होम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब आपको नियम और शर्तों को पढ़ना होगा और सहमत होने पर ‘मैं सहमत हूँ’ वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद, आपको अपनी लॉगिन आईडी, पासवर्ड और कैप्चा भरना होगा जो फॉर्म के बगल में दिखाई देगा।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना -Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2023
- सबसे अगले पृष्ठ पर जाने के बाद, आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा।
- आपको बालिका के साथ आवेदक का संबंध, आवेदक का मोबाइल नंबर, नाम, पिता या पति का नाम, लाभार्थी के परिवार में बच्चों की कुल संख्या, आवेदक का प्रकार, अपने जिले, पासवर्ड, इंटर कैप्चा कोड और अन्य जानकारी भरनी होगी।
- फॉर्म में पूछी जानकारी को सही से भरने के बाद, आपको अपने सभी दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा।
Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana के लिए पात्रता
लाभार्थी का परिवार उत्तर प्रदेश में निवासी होना चाहिए और उसके पास स्थाई निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है जिसमें आधार कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड आदि हो सकते हैं। लाभार्थी के परिवार की आर्थिक आय 0-3 लाख के बीच होनी चाहिए। परिवार में दो से अधिक बच्चे होने चाहिए, लेकिन किसी भी महिला के दूसरे प्रसव में जुड़वाँ बच्चे हो संतान के रूप में यदि लड़की हो तो उसे भी लाभ मिलेगा। यदि किसी परिवार ने किसी बालिका को गोद लिया हो तो उसे भी लाभ मिलेगा।
Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज –
- माता-पिता का आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- आय/निवास प्रमाण पत्र
- कन्या जन्म प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- फोटो